हरिद्वार। हरिद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां एक महिला के सड़क पर बच्चे को जन्म देने के मामले ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल महिला और बच्चा दोनों स्वस्थ्य बताए जा रहे हैं। उधर परिजनों ने ऐंबुलेंस के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया है, फिलहाल प्रशासनिक अमला मामले की जांच में जुटा हुआ है। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात एक मजदूर गर्भवती महिला की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय से नहीं पहुंची, जिसके चलते महिला ने बिल्केश्वर रोड ब्लड बैंक के नजदीक सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची, जिसके चलते महिला का प्रसव सड़क पर कराना पड़ा।
उधर इस मामले में चिकित्सकों का कहना है कि महिला व बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था मां और बच्चा स्वस्थ हैं। बच्चे का वेक्सिनेशन करा दिया गया है। महिला का परिवार मजदूरी करता है। मजदूर परिवार का यह 7 वां बच्चा है, वे बिहार के रहने वाले हैं।
Israr Ahmad
संपादक