रूड़की: आगामी 19 और 20 सितंबर को रूड़की में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। ये जानकारी भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि मोर्चे की प्रदेश कार्यसमिति 19 और 20 सितंबर को ईदगाह चौक स्थित एक होटल में होगी। 19 सितंबर को मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के लक्ष्मण रुड़की पहुंचेंगे इससे पहले उनका स्वागत जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर किया जाएगा, शाम को वह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

रूड़की में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने बताया कि कार्यसमिति का उद्घाटन 20 सितंबर की सुबह 10 बजे किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश संगठन महामंत्री अजय समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि समिति में सभी प्रदेश के पदाधिकारी, सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री मौजूद रहेंगे जिनकी संख्या 117 है। उन्होंने बताया कि इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार होगी, इसके साथ ही विधानसभा 2022 की तैयारियों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कार्यसमिति में मिशन 2022 को लेकर भी रूपरेखा तैयार होगी।
