रुड़की: भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहते हैं। विधायक कर्णवाल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में उनकी पत्नी वैजयंती माला और विधायक कर्णवाल नगर निगम के पार्षदों के साथ जमकर ठुमके और डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। उनके डांस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो बीते दिन शुक्रवार का है, शुक्रवार के दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया था, जिसे दिनभर भाजपा कार्यकर्ता मनाते नज़र आए, तो वहीं झबरेड़ा से भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने बड़े अनोखे अंदाज में पार्षद सतीश शर्मा के कार्यालय पर केक काटकर मोदी जी का जन्म दिन मनाया।

इस दौरान भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल इतने उत्साहित थे की वह ढोल नगाड़ों पर अपने आपको नहीं रोक पाए और उन्होंने अपनी पत्नी वैजयंती माला के साथ जमकर डांस किया। वहीं वायरल वीडियो में नगर निगम के पार्षद और विधायक प्रतिनिधि सतीश शर्मा,पार्षद हेमा बिष्ट और पार्षद माँघेराम भी दिखाई दे रहे हैं।