रूड़की: भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल इस बार मुर्दा दफन करने वाले बयान को लेकर चर्चाओं में है। विधायक जी का एक वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बनी हुई है, जिसमे विधायक नगर पंचायत कर्मचारियों पर खूब भड़क रहे है और नगर पंचायत कर्मियों को ये बोलते सुनाई दे रहे है कि अगर समस्या का समाधान नही किया तो मुर्दा नगर पंचायत के ऑफिस में दफन करा दूंगा। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला झबरेड़ा क्षेत्र के शीतपुर का है जहां कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, मृतक के शव को जब स्थानीय लोग कब्रिस्तान में दफन करने के लिए जा रहे थे तब रास्ते मे पानी भरा हुआ था। वही झबरेड़ा विधायक भी मौके पर पहुँचे थे और पानी की समस्या पर नगर पंचायत कर्मचारियों पर खूब आग बबूला हुए थे। विधायक ने कहा था कि अगर जल्द ही पानी निकासी का रास्ता नही बनाया तो मुर्दा नगर पंचायत के ऑफिस में दफन करा दूंगा। विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि विधायक देशराज कर्णवाल अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते है, इस बार मुर्दा दफन करने वाला विधायक का बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है।