देहरादून। उत्तराखण्ड में कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं। हरिद्वार में कांग्रेस नेता हरपाल साथी ने पार्टी को झटका देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में साथी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। हरपाल साथी के साथ सौ से अधिक लोग भी भाजपा में शामिल हुए। हरपाल साथी के भाजपा में शामिल होने के बाद सियासी हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म है, इसे पंचायत चुनाव के समीकरणों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। कहा गया कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बड़ रहा है। विश्वभर में भारत का डंका बज रहा है और देश में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रही है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दूरगामी सोच का नतीजा ही है कि आज जनहित में ऐतिहासिक विकास योजन ाएं धरातल पर उतर रही हैं।
Israr Ahmad
संपादक