रुड़की। घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित हरियाणा के रोहतक का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति हरिद्वार में नौकरी करता है। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है, जिसके चलते उसकी पत्नी अलग रह रही है। कर्मचारी के ड्यूटी पर चले जाने के बाद उसकी 14 साल की बेटी घर में अकेली रहती है। किशोरी की फोन पर संदीप निवासी भोकर जिला रोहतक, हरियाणा से बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद युवक ने उसके घर के बारे में जानकारी ले ली। रुड़की आकर अक्सर ही वह किशोरी का पीछा करने लगा, जिससे किशोरी परेशान हो गई। परिजनों का आरोप है हाल ही में संदीप किशोरी के घर में घुस गया। किशोरी को अकेली देख आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। किशोरी ने घर आने पर अपने पिता को मामले से अवगत कराया। किशोरी के पिता ने इस बाबत मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपित को चिह्नित कर उसे रुड़की से गिरफ्तार कर लिया।
Israr Ahmad
संपादक