रुड़की के मेहवड पुल स्थित दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक मृतक दीपक रूड़की के शक्ति विहार कॉलोनी का निवासी था।
बता दें कि शनिवार की रात करीब 9 बजे मेहवड पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे गए। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर 3 लोग सवार थे जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कलियर थाना पुलिस ने घायलों को रूड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया जहां अस्पताल के चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। जिनमें से एक मृतक के शव की पहचान दीपक निवासी शक्ति विहार, रुड़की के रूप में हुई है। जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। वहीं घायल के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है। कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।