रुड़की में एक व्यक्ति ने करीब छह महीने पहले अपनी बेटी का रिश्ता देवबंद निवासी एकवयुवक के साथ किया था। वहीं कुछ माह बाद युवक पक्ष दहेज के लालच में शादी करने में आनाकानी करने लगा था। जिसके चलते कुछ दिन पहले युवक पक्ष ने रिश्ता तोड़कर शादी करने से साफ मना कर दिया था। मामले को लेकर बीते रविवार की रात बिरादरी के गणमान्य लोगों की बैठक बुलाई गई। जिसमें, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर
देवबंद और हरिद्वार के लोगों ने शिरकत की।
बताया गया है कि कई घंटे तक चली इस बैठक में निर्णय लिया गया कि आरोपी पक्ष दो साल तक युवक की कहीं भी शादी नहीं कर सकेगा। साथ ही आरोपी पक्ष से 40 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। बिरादरी सदर सुबराती का कहना है कि बिरादरी के मौजिज लोगों ने गलत कार्यों पर रोक लगाने के लिए कुछ नियम बना रखे हैं। बिरादरी की ओर से गलत व्यवहार करने वालों पर ही प्रतिबंध लगाए जाते है। इसी कारण बिरादरी के मौजिज लोगों ने आरोपी युवक पक्ष के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं।