आजाद समाज पार्टी के राष्र्टिय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी ने जीते हुए प्रत्याशियों को हरा कर और अपने हारे हुए प्रत्याशियों को जीता कर की लोकतंत्र की हत्या।
आज रुड़की में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पंचायत चुनाव में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया है, उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर की लूट तो पहले बहुत होती थी पर वोटों की डकैती उत्तराखण्ड की भाजपा सरकार में पहली बार देखी है, उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने अपने हारे हुए प्रथाशियों को जिताकर लोकतंत्र की हत्या की है।
बता दें, हरिद्वार जनपद में हाल ही में हुए त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के परिणाम 28 अक्टूबर को घोषित हुए, जिसमे लगभग सभी सीटों में आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे, लेकिन आजाद समाज पार्टी का आरोप है कि टिकोला, मुंडलाना,सिरचंदी, सलेमपुर में उनके प्रत्याशियों को जीतने के बाद भी हारा हुआ दिख दिया गया, जिस पर उन प्रत्याशियों ने जब इसका विरोध किया तो भाजपा की सत्तारूढ़ सरकार ने प्रशासनिक अमले का प्रयोग कर कार्यकर्ताओं की आवाज को बल प्रयोग कर दबा दिया गया, आजाद समाज पार्टी के इस प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प में कई पुलिस कर्मी और कार्यकर्ता चोटिल हो गए थे, इसी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने आज प्रेस वार्ता का आयोजन कर आगे के आंदोलन की रूप रेखा बताई, साथ ही बताया कि सरकार पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओ का शोषण कर रही है, उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्यकर्ताओं के घर जा कर उनके घर और परिवार वालों को डरा धमका रही हैं, आजाद समाज पार्टी ने इसका विरोध किया और चुनाव की गिनती में हुई धांधली के लिए पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस अन्याय पर मुकदमा दर्ज नही हुआ तो 21 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर आजाद समाज पार्टी के 1 लाख कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वयं धरना देंगें।