हरिद्वार। आपातकाल के विरोध में आज भाजपाईयों ने काला दिवस मनाते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपाई हाथों में पॉम्पलेट लेकर विरोध जताते नजर आए। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के नेतृत्व में चिन्मय डिग्री कॉलेज के चौक पर एकत्रित हुए। यहां कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गयी। कहा गया कि कांग्रेस ने 1975 में जबरदस्ती आपातकाल लगाया था। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देशविरोधी काम किए। कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस की तत्कालीन नेता इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी वह लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है। कहा गया कि कांग्रेसियों ने हमेशा अपने बारे में सोचा और उसे देश से कोई लेना-देना नहीं रहा। इस मौके पर अवनीश मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, हिमांशु अहलावत, सुनील कौशिक, गौरव रौतेला, अंशुल शर्मा, गौरव गुर्जर, अर्जुन चौहान, अमित भट्ट, नवीन भट्ट, अरुण पंडित, पवन शर्मा, राजेश बालियान, अजय अरोड़ा, दीपक नौटियाल, अवधेश राय, अशोक शर्मा, अंकुश मलिक, आर्यन, मनोज शुक्ला, अनूप रावत, रविंदर उनियाल, सुरेश मोहन अंथवाल, शुभम, सुमित पांडे, आदित्य मल्होत्रा, सौरभ सक्सेना, सोनू सैनी, आशीष रस्तोगी, राकेश राणा, शुभम विमान आदि शामिल रहे।
Israr Ahmad
संपादक