देहरादून। यहां राजाजी नेशनल टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज में मरा हुआ हाथी मिलने से पार्क प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथी के शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी कर रही है। मोतीचूर रेंज अधिकारी महेंद्र गिरी ने बताया मृत नर हाथी की उम्र 25.30 साल है। दो दिन पहले सत्यनारायण सेक्शन में दो नर हाथियों के बीच आपसी संघर्ष हुआ था। जिसमें 45 वर्षीय नर हाथी ने दम तोड़ दिया था। आज सुबह सहबनगर छिद्दरवाला के लोग नदी की ओर गए तब उन्हें मृत हाथी दिखाई दिया। मृत हाथी के सर और शरीर पर भी घाव के निशान हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी के पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। कुछ दिन पहले राजाजी नेशनल पार्क की मोतीचूर रेंज में दो हाथियों के आपसी संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई थी। दोनों हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक किलोमीटर तक खून के निशान मिले थे।। हाथी की मौत की खबर का पता लगते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
Israr Ahmad
संपादक