हरिद्वार TODAY
रुड़की में देहरादून-रुड़की नेशनल हाईवे पर अलग-अलग सड़क हादसों में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को टोल प्लाजा 1033 एम्बुलेंस की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है, घायलों में एक युवक उत्तर प्रदेश का निवासी है, जबकि दो अन्य घायल कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं लग पाई है, घायल युवकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एक स्कूटी सवार मोहित नामक युवक भगवानपुर की तरफ से रूड़की की और आ रहा था, जैसे ही वह भगवानपुर थाना क्षेत्र में पुहाना गांव के पास फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो उसकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई, अनियंत्रित होते ही स्कूटी सवार युवक बिजली के पोल से जा टकराई, जिसमें स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल युवक को पैट्रोलिंग 1033 की मदद से सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक ने नशा किया हुआ है, घायल युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के पिलखनी गांव का निवासी है, वहीं इसी जगह सड़क की दूसरी तरफ बाइक सवार सोनू कुमार और विजय को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, हादसे के बाद दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, हादसा होता देख मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद घायलों को 1033 टोल प्लाजा की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, जहां पर घायलों का उपचार चल रहा है, हालांकि सोनू कुमार और विजय कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है, दोनों घायल कहां के रहने वाले हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।