रुड़की: राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर ने हज्जरपुर गांव में गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के बोर्ड का अनावरण किया। इस मौके पर गुर्जरो के इतिहास पर प्रकाश डाला।
बता दें कि शुक्रवार को हज्जरपुर गांव में राष्ट्रीय वीर गुर्जर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू गुर्जर ने गुर्जर सम्राट राजा मिहिर भोज के बोर्ड का अनावरण करते हुए कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास 12 वी शताब्दी से पूर्व का है। कुछ लोग हमारे का विरोध कर रहे है। ओर गुर्जरों की बढ़ती लोकपिर्यता को देख कर कुछ लोगो को सहन नही हो पा रहा है। जिससे दादरी में ठाकुर अजय बिष्ट ने कहा था कि वह ठाकुर समाज से थे और में भी ठाकुर हूँ। जिसका गुर्जर समाज पुरजोर विरोध कर रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें राजा मिहिर भोज को अपना आदर्श मानकर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये। उन्होंने संघठन को मजबूत करने के लिए अनंत चौधरी को जिला उपाध्यक्ष व सुमित चौधरी को जिला सचिव बनाने की घोषणा की।