Friday, January 27, 2023
  • Login
Haridwar news, Haridwar Breaking, Uttarakhand breaking
  • मुख्य पृष्ठ
  • हरिद्वार
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • हरिद्वार
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Haridwar news, Haridwar Breaking, Uttarakhand breaking
No Result
View All Result
Home पर्यटन

वो मंदिर जहां गणेश की प्रतिमा एक नर रूप में विराजमान है

News Desk by News Desk
September 15, 2021
in पर्यटन, संस्कृति
वो मंदिर जहां गणेश की प्रतिमा एक नर रूप में विराजमान है
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

नई दिल्ली। भगवान गणेश को समर्पित देशभर में आपको कई अनोखे और प्रसिद्ध मंदिर मिल जाएंगे। हर मंदिर की अपनी एक खासियत और पौराणिक महत्व जुड़ा हुआ है इन्हीं मंदिरों में से एक मंदिर तमिलनाडु के तिरुवरुर जिले में स्थित है। यहां स्थापित गणेश मंदिर देश के अन्य मंदिरों से एकदम अलग है। आपने ज्यादातर मंदिरों में गज रूप में ही गणेश प्रतिमा देखी होगी लेकिन इस मंदिर में गणेश की प्रतिमा एक नर रूप में विराजमान है। इसी खासियत की वजह से ये मंदिर इतना प्रसिद्ध है कि लोग यहां दूर-दूर से दर्शन करने के लिए आते हैं। इसके अलावा इस मंदिर में लोग पितरों की शांति के लिए भी आते हैं। ऐसा माना जाता है कि एक बार भगवान शिव ने गुस्से में आकर श्री गणेश की गर्दन को धड़ से अलग कर दिया था। जिसके बाद गणेश को गज का मुख लगाया गया था तब से उनकी प्रतिमा इसी रूप में हर मंदिर में स्थापित होती है। लेकिन आदि विनायक मंदिर में गणपति का इंसान का चेहरा होने का कारण यही है कि भगवान का गज मुख लगने से पहले उनका मुख इंसान का था जिस वजह से उनकी पूजा इस रूप में यहां की जाती है। आदि विनायक मंदिर में एक बार भगवान राम ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा की थी तब से इस मंदिर में लोग अपने पितरों की शांति के लिए पूजा.पाठ करते आ रहे हैं। यही वजह है कि इस मंदिर को तिलतर्पणपुरी के नाम से भी जाना जाता है। पितरों की शांति के लिए पूजा नदी के किनारे की जाती है लेकिन धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के अंदर किए जाते हैं। वैसे आपको ये मंदिर साधारण सा दिखाई देगा लेकिन लोगों के बीच इसकी महत्ता बहुत है। तिलतर्पणपुरी शब्द में तिलतर्पण का अर्थ है पितरों को समर्पित और पूरी का अर्थ है शहर। इन्हीं अनोखी बातों की वजह से लोग यहां दर्शन व पूजा करने के लिए रोज आते हैं। आदि विनायक मंदिर में न केवल श्री गणेश की पूजा होती है बल्कि यहां शिव और मां सरस्वती जी की भी पूजा की जाती है। वैसे इस मंदिर में खासतौर पर शिव की ही पूजा की जाती है लेकिन यहां आने वाले भक्त आदि विनायक के साथ-साथ मां सरस्वती का भी आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं। मंदिर से जुड़ी पौराणिक कथा के अनुसार जब भगवान राम अपने पिता की शांति के लिए पूजा-पाठ कर रहे थे तो उनके द्वारा रखे गए चार चावल के लड्डू कीड़ों के रूप में बदल गए थे। जब-जब पिंड बनाकर रखे गए तब तब ये स्थिति उस दौरान देखने को मिलती रही। इस पर जब भगवान राम ने शिव जी से इस बारे में हल जानना चाहा तो भगवान ने उन्हें आदि विनायक मंदिर में आकर विधि के साथ पूजा करने का सुझाव दिया। भगवान शिव के कहने पर श्री राम ने इस मंदिर में अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए विधि विधान के साथ पूजा-पाठ का कार्य पूरा किया। ऐसा कहा जाता है कि पूजा के दौरान चावल के चार पिंड शिवलिंग में तब्दील हो गए थे। आज ये चार शिवलिंग आदि विनायक मंदिर के पास मौजूद मुक्तेश्वर मंदिर में स्थापित हैं। भक्तों का मानना है कि महा गुरु अगस्त्य स्वयं प्रत्येक संकटहार चतुर्थी के दिन आदि विनायक की पूजा करते हैं। यह भी माना जाता है कि यहां गणेश की पूजा करने से पारिवारिक रिश्तों में शांति आती है और विनायक के आशीर्वाद से बच्चों की बुद्धि तेज होती है।

यह भी पढ़ें 👉

1971 में इतना सस्ता था मसाला डोसा और कॉफी के पुराने बिल को देख उड़ जाएंगे होश

चार वर्ष पूर्व रिटायर्ड फौजी ने शुरू की थी प्रतिभाशाली युवाओं के लिए एकेडमी, अब तक सैंकड़ों बच्चे सेना और पुलिस में हो चुके भर्ती,,

स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वाधान में
दीपावली मिलन का हुआ कार्यक्रम, नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं कलाकारों द्वारा दिखाई गई सुंदर प्रस्तुति,,

ShareSendTweet
Previous Post

कांग्रेस छोड़ भाजपा के हुए पुरोला विधायक राजकुमार

Next Post

छह माह भी नहीं टिक पाई सड़क, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Next Post
छह माह भी नहीं टिक पाई सड़क, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

छह माह भी नहीं टिक पाई सड़क, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Recent Posts

  • हरिद्वारः गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद पहुंचे सांसद डॉ. पोखरियाल! बतौर मुख्य अतिथि ली परेड की सलामी, रंगारंग कार्यक्रमों ने बांधा समां
  • हरिद्वारः रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर हुए कार्यक्रम! अपर जिलाधिकारी शाह ने किया झण्डारोहण, अमर शहीदों को किया नमन
  • ऋषभ पंत की कार की जांच के लिए मर्सटीज कार कंपनी के अधिकारीयों की टीम पहुंची नारसन
  • बड़ी खबरः गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट हुई पुलिस! राजधानी में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, पैरा-ग्लाइडिंग और ड्रोन पर लगाई रोक
  • भाजपा कार्यकर्ता और किसान नेताओं में हुई झड़प, दोनो पक्ष के चार लोग हिरासत में,,

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Israr Ahmad
संपादक

पता : 773,Aajad Nagar Ramnagar Roorkee Haridwar Uttarakhand 247667
दूरभाष : +91-8218942168
ई मेल : editorharidwartoday@gmail.com
वेबसाइट: www.haridwartoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 haridwartoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • हरिद्वार
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 haridwartoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!