रूड़की: जैसे-जैसे 2022 विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे ही सभी राजनीतिक पार्टियाँ सक्रिय हो गई हैं। प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियों के द्वारा चुनावी बिगुल फूँक दिया गया है। इसी कड़ी में रुड़की के झबरेड़ा में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र जाति ने मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसमें क्षेत्र के हर बूथ से लोग पहुँचे और 2022 के चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को बूथ को सफल बनाने के लिए जानकारी दी गयी।
वही इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरेंद्र जाति ने कहा कि हम हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी पकड़ को मजबूत कर रहे है। जिससे 2022 के चुनाव में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। वही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नही है और अगर कहीं थोड़ा बहुत मनमुटाव है तो उसे चुनाव आने तक दूर कर लिया जाएगा।