Thursday, February 9, 2023
  • Login
Haridwar news, Haridwar Breaking, Uttarakhand breaking
  • मुख्य पृष्ठ
  • हरिद्वार
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • हरिद्वार
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
Haridwar news, Haridwar Breaking, Uttarakhand breaking
No Result
View All Result
Home राजनीति

सीएम धामी का यूपी दौरा: बजरंग बली का मंदिर पहुंच लिया आशीर्वाद, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से की मुलाकात, लखनऊ विवि में कॉलेज के दिनों को याद कर हुए भावुक,,

Israr Ahmad by Israr Ahmad
November 17, 2021
in राजनीति
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Twitter

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरप्रदेश के दौरे पर है, उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में सीएम धामी का ये दौरा राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम साबित हो सकता है।
वहीं उत्तरप्रदेश पहुंचे सीएम धामी ने आज सबसे पहले राजधानी लखनऊ में स्थित राजभवन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति तथा रुद्राक्ष का पौधा उपहार स्वरूप भेंट किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को शॉल और दो पुस्तकें ‘लोकहित के मुखर स्वर’ तथा ‘वो मुझे हमेशा याद रहेंगे’ देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द भी उपस्थित थे।

राज्यपाल से भेंट करने के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  हृदय नारायण दीक्षित से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने शाल एवं विधान सभा का मोमेंटो भी मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को स्वरचित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय द्रष्टा, दृष्टि और दर्शन, अथर्ववेद का मधु, ज्ञान का ज्ञान, मधु अभिलाषा हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ, राष्ट्रमण्डल संसदीय संघ अर्न्तसंवाद एवं संसदीय दीपिका की मासिक पत्रिका भी भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉

पेपर लीक मामले पर पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना,,

ब्रेकिंगः पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह बन सकते हैं महाराष्ट्र के अगले गर्वनर! भाजपा की टॉप लीडरशिप में सहमति बनने की खबर

पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का बड़ा ऐलान ! लोकसभा चुनाव में सहारनपुर से लड़ेंगे चुनाव, खानपुर को बताया छोटा सा टुकड़ा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पर लिखी पुस्तक के लेखन शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं एवं भारतीय सांस्कृतिक एवं आर्थिक दर्शन का जिस तरह विश्लेषण किया गया है, वह जन-जन के लिए उपयोगी है। सीएम धामी ने कहा कि वे लखनऊ विश्वविद्यालय से पढ़े हैं। यहां के विद्यार्थी जीवन से लेकर राजनीति के क्षेत्र में आने तक उनका लखनऊ से जुड़ाव रहा है। लखनऊ प्रवास के बीच उनकी विश्व संवाद केन्द्र में विधानसभा अध्यक्ष दीक्षित जी से भेंट होती रहती थी। उन्हें राजनैतिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मामलों में हृदय नारायण दीक्षित का सदैव मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। इन सब स्मृतियों का स्मरण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड का मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्हें प्रथम बार लखनऊ आने का अवसर प्राप्त हुआ है। लखनऊ आने पर सर्वप्रथम उन्होंने अपने अग्रजों और मार्गदर्शकों से भेंट करने का कार्यक्रम बनाया है। अध्यक्ष जी से भेंट कर उन्हें काफी प्रसन्नता हुई है। उनकी पुस्तकें और उनके सम्पादकीय लेख उन्हें सदैव प्रेरणा देते रहे हैं और भविष्य में भी प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे।इसके बाद सीएम धामी लख़नऊ में हनुमान सेतु स्थित श्री हनुमान मंदिर में पहुंचे और उन्होंने वहां पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।
हनुमान मंदिर के बाद सीएम धामी लखनऊ विश्वविद्यालय  पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया, सीएम के स्वागत में लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के तमाम छात्र शामिल रहे। लखनऊ विश्विद्यालय एलुमनाई फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा प्रदेश के कानून मंत्री व लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष बृजेश पाठक, पूर्व अध्यक्ष सरोज तिवारी, पूर्व अध्यक्ष दयाशंकर सिंह समेत तमाम पूर्व अध्यक्ष शामिल रहे।

ShareSendTweet
Previous Post

रुड़की में स्टील उद्यमी के घर और प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग का छापा,,

Next Post

वेंडिंग जोन के विरोध पर लगी लगाम, निगम ने निकाला समाधान,,

Next Post

वेंडिंग जोन के विरोध पर लगी लगाम, निगम ने निकाला समाधान,,

Recent Posts

  • खेलने के लिए बच्चे ने खरीदे हथियार, पिता का खाता कर दिया खाली,,
  • कंपनी कर्मचारी को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत,,
  • अपनी बुआ के घर से रविदास जयंती देखने के बाद अपने भाई के साथ वापस जा रही थी युवती, सड़क हादसे में हुई मौत, भाई घायल,,
  • बैंक प्रबंधक समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज,,
  • छात्राओं के स्कूलों के बाहर मंडराने वाले मजनुओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा, पांच पर हुई कार्यवाई,,

न्यूज़ बॉक्स में खबर खोजे

No Result
View All Result

विषय तालिका

  • Uncategorized
  • अपराध
  • उत्तराखण्ड
  • खेल
  • देश
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • राजनीति
  • विदेश
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

सम्पर्क सूत्र

Israr Ahmad
संपादक

पता : 773,Aajad Nagar Ramnagar Roorkee Haridwar Uttarakhand 247667
दूरभाष : +91-8218942168
ई मेल : editorharidwartoday@gmail.com
वेबसाइट: www.haridwartoday.com

Privacy Policy  | Terms & Conditions

© 2021 haridwartoday.com

  • Login
No Result
View All Result
  • मुख्य पृष्ठ
  • हरिद्वार
  • उत्तराखण्ड
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यटन
  • संस्कृति
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • मनोरंजन

© 2021 haridwartoday.com

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!