जैन समाज की खुशी: महावीर जयंती पर 30 मार्च को अवकाश देने के सरकार के फैसले का स्वागत

Blog
 Image

देहरादून। महावीर जयंती के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की तारीख में संशोधन किया है। अब प्रदेश में 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा, जबकि पहले यह अवकाश 31 मार्च के लिए घोषित किया गया था।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार,अवकाश की तिथि में बदलाव करते हुए सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में 30 मार्च को छुट्टी घोषित की गई है। यह निर्णय महावीर जयंती के वास्तविक पर्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि श्रद्धालु इस दिन धार्मिक अनुष्ठानों और आयोजनों में भाग ले सकें। गौरतलब है कि इससे पहले जारी अधिसूचना में 31 मार्च को अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इसमें संशोधन किया गया। सरकार के इस फैसले से जैन समाज के लोगों में खुशी का माहौल है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को संशोधित आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से भी अपील की गई है कि वे नई घोषित तिथि के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाएं।