रुड़की में देवभूमि दशनाम गोस्वामी समाज उत्तराखंड की एक महत्तपूर्ण बैठक ब्रह्मपुरी गांव में की गई है, वहीं इस मौके पर बैठक में विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी भी सौंपी गई, साथ ही समाज को एकजुट करके आगे बढ़ने का आह्वान वक्ताओं ने किया।
इस मोके पर नवनियुक्त कार्यकारिणी का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज के उत्थान और समाज को संगठित करने का संकल्प लिया है।
वहीं इस मौके पर नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी इंजीनियर सी.बी. पूरी व प्रदेश अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा है कि संगठन समाज को संगठित करने का काम करेगा और समाज मे जो बुराइयां है उन्हें भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा ताकि हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके। संगठन को बनाने का उद्देश्य समाज का उत्थान और नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाना है।
आयोजित बैठक में गोस्वामी समाज की कार्यकारिणी का विस्तार समाज के वरिष्ठ लोगों ने सर्वसम्मति से किया जिसमें संरक्षक राजेंद्र गिरी गोस्वामी, सीबी गिरी गोस्वामी, सुभाष वण गोस्वामी, संजय गिरी गोस्वामी और महंत अजय पुरी को नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रभारी इंजीनियर सीबी पूरी और प्रदेश अध्यक्ष संजय गोस्वामी को नियुक्त किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रीतम गिरी गोस्वामी एवं उपाध्यक्ष वीर गिरी, रामेश्वर गिरी, दिनेश पुरी, डॉ उमेश गिरी, सत्येंद्र भारती नियुक्त किया गया। प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी विनोद पुरी को दी गई। प्रदेश संगठन मंत्री संदीप गिरी, सतीश गिरी, सुशील गिरी, मोहित गिरी और शिव कुमार गिरी को नियुक्त किया गया है। प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्म गिरी गोस्वामी, प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन गोस्वामी, हरिओम गिरी, प्रदेश सचिव युवराज गिरी, अरविंद गिरी, अरुण गिरी, महिपाल गिरी और सुनील गिरी को नियुक्त किया गया। प्रदेश प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी ओमकार गिरी, विशाल गिरी और सुखबीर गिरी को सौंपी गई। इसके साथ ही सचिन गिरी, बल सिंह गिरी, जयवीर सिंह गिरी , ललित गिरी, दुष्यंत गौतम गोस्वामी , रजनीश गिरी, राजेश गिरी और संजीव पुरी को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।