डॉक्टर के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 7:00 बजे रुड़की के सिविल अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक के बाद एक एम्बुलेंस में भरकर घायल अस्पताल पहुंचे। इन घायलों में 5 की हालत को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया।
रुड़की के सिविल अस्पताल में बुधवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक के बाद एक दुर्घटना में घायल हुए लोगों का जमावड़ा लग गया। अलग-अलग हुई दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को लेकर अलग-अलग एंबुलेंस रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंची तो वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल लोगों में 3 महिलाएं भी शामिल थी, जिनको डॉक्टर के द्वारा रुड़की के सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दो महिलाओं सहित 5 लोगों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया।
दरअसल अभी तक एक ही हादसे की जानकारी मिल पाई है जो रूड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के कोर कॉलेज के समीप हुआ है, वहीं इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं ये अभी तक पता नहीं चल पाया। वहीं अब पुलिस इन सभी हादसों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।