गुरु का स्थान प्रत्येक मनुष्य के जीवन सर्वोपरि होता है गुरु ही जीवन का आधार ,सन्मार्ग पर चलने का ज्ञान देता है ।समाज को सही दिशा में ले जाने वाले प्रत्येक शिक्षक को आज का दिन समर्पित है।आज पूरा भारत शिक्षक दिवस मना रहा है।इस मौके पर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य के उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने जीवन मे शिक्षा को ही अपना पहला कर्तव्य माना और ज्ञान रूपी सागर से ज्ञान का भंडार अपने शिष्यों को दिया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा आज प्रो.अजीत कुमार कर्नाटक ,कुलपति वीर चन्द्र गढवाली औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार को कुलपति ऑफ दी ईयर के अवार्ड से सम्मनित किया गया।
