देश के चार राज्य पश्चिमी बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल के चुनाव में उत्तराखंड के 14 अफसरों की ड्यूटी लग गई है। इनमें 11 आईएएस और तीन आईपीएस के नाम शामिल हैं। वहीं, दो आईएएस अफसरों को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित वर्ग में रखा गया है। शासन से मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस राजेंद्र कुमार, श्री धर बाबू अद्दांकी और रंजीत सिन्हा की ड्यूटी केरल विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक लगाई गई है।
वहीं, आईएएस सौरभ गहरवार और युगल किशोर पंत की ड्यूटी तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में, आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट, वी षणमुगम, विनीत कुमार, विनीत तोमर की ड्यूटी पश्चिम बंगाल के चुनाव में और आईएएस हिमांशु खुराना व वंदना की ड्यूटी असम विधानसभा चुनाव में बतौर पर्यवेक्षक लगाई गई है। आईपीएस प्रहलाद नारायण मीणा और अनंत शंकर ताकवाले को पश्चिम बंगाल और सुनील कुमार मीणा को तमिलनाडु में बतौर पुलिस पर्यवेक्षक भेजा गया है। वहीं, दो आईएएस डॉ. आर राजेश कुमार और अभिषेक रुहेला को फिलहाल चुनाव के लिए आरक्षित वर्ग में रखा गया है।

